<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 30, 2023

‘आप’ की समीक्षा बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर


बस्ती। शनिवार को आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक  जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में रोडवेज के निकट स्थित एक मैरेज हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूती, बूथांे के गठन के साथ ही जनहित के सवालोें को लेकर संघर्ष पर जोर दिया गया। बौद्ध प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष ई. इमरान लतीफ ने कहा कि एकजुटता से ही लक्ष्य हासिल होंगे। उन्होने 15 अक्टूबर तक बूथ स्तर के कमेटियों के गठन का निर्देश दिया जिससे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से अपनी भूमिका निभा सके। समीक्षा बैठक में सर्व सम्मत से निर्णय के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष राम यज्ञ निषाद के साथ ही अरूण प्रकाश कुरील, मोहम्मद इशहाक को संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण 6 वर्ष के लिये पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा ने समीक्षा बैठक में विस्तार के साथ जनपद के सांगठनिक स्थिति की जानकारी दिया। बैठक में जिला प्रभारी देवेन्द्रनाथ अम्बेडकर, सह प्रभारी महेश कुमार राव, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संजय कुमार चौधरी  ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओें का आवाहन किया के वे अरविन्द केजरीवाल के बताये मार्गाे पर चलते हुये पूर्वान्चल में पार्टी की नींव मजबूत करेे।
समीक्षा बैठक में प्रदेश सचिव कुलदीप जायसवाल, जिला महासचिव चन्द्रभान कन्नौजिया, प्रेमचन्द्र चौधरी, वीरेन्द्र यादव, हरेन्द्र चौधरी, मिथलेश भारती, राम सजन सूर्यबंशी, अब्दुल कयूम  जनकराज, अनिल कुमार मौर्य, राम अदालत गुप्ता, जे.के. फौजी, आदर्श श्रीवास्तव, प्रहलाद श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, अजमत अली, अब्दुल कयूम, फिरदौस अहमद, डा. नरेन्द्र चौधरी, विजय  चौधरी के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages