<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 23, 2023

गाजियाबाद में तेज धमाके के बाद गिरा दो मंजिला मकान, एक की मौत


गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र स्थित रूपनगर इंडस्ट्रियल एरिया में दो मंजिला जर्जर मकान धमाके के साथ गिर गया। पुलिस ने मलबे में दबे कुल 7 लोगों का रेस्क्यू किया है। अस्पताल में एक लड़की की मौत की सूचना आ रही है।
डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास मकान गिरने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस फोर्स भेजकर रेस्क्यू शुरू कराया गया। इसमें आसपास के लोगों का भी सहयोग लिया गया।
कुछ ही देर में मलबे से 7 लोग बाहर निकाल लिए गए। इसमें महिला, पुरुष और बच्चे भी थे। इन्हें नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से कुछ को हायर सेंटर भी रेफर किया गया। हायर सेंटर से एक लड़की की मौत हो जाने की सूचना मिली है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उन्हें तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। जिसके बाद ये हादसा हुआ। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक शकील नामक व्यक्ति ने मकान किराए पर लिया था। इसमें शकील का पूरा परिवार रहता था। आसपास के भी महिला-बच्चे रोजाना यहां पर काम करने के लिए आते थे। क्या काम किया जाता था, इसकी किसी को भी जानकारी नहीं है।
आशंका जताई जा रही है कि पटाखा बनाने का काम होता था। पुलिस छानबीन कर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शकील की पत्नी मैवीश (35), बेटी अलशिफा (9), बेटी अलीशा (14), इमरान (16) पुत्र जावेद, सैयदा (30) सहित एक बच्ची और महिला को निकालकर अस्पताल भेजा गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages