फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर की जिला कार्य योजना की बैठक जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की संयुक्त अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय मोड़ा कनेटा पर सम्पन्न हुई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने का जिला प्रभारी नागेन्द्र दुबे गामा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जनपद। फिरोजाबाद के प्रत्येक ग्राम सभाओं व वार्डाे में आयोजित किया जायेगा। सेवा पखवाड़े अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मण्डल व शक्ति केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिला प्रभारी नागेन्द्र दुबे गामा ने जिला कार्य योजना बैठक में जिला पदाधिकारियो एवं मंडल अध्यक्षों से संवाद कर आगामी कार्ययोजना पर सक्रिय रहकर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुचाने के लिए कार्य करे। जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार’ ने पार्टी के सभी पदाधिकाकारियों और मंडल अध्यक्षों व बूथ अध्यक्षो से आह्वान किया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान को प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान करे। और बूथों पर प्रवास करें।
इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक टूंडला प्रेम पाल सिंह धनगर, हरिओम यादव पूर्व विधायक, ओम प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, महेश राजपूत, सुनील टण्डन, सुनील शर्मा, दीपक चौधरी, अविनाश सिंह भोले, हनुमन्त सिंह बघेल, डॉ उम्मेद सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment