लखनऊ। थाना गुडम्बा पुलिस टीम द्वारा कूटरचना कर धोखाधड़ी से जनता को लोन दिलाकर उनके खाते से रुपए हड़पने वाली एक शातिर वांछित अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।
प्रभारी निरीखक नितीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 19 जुलाई को वादी मुकदमा द्वारा थाना गुडम्बा पर अभियुक्ता नीतू व इनके सह अभियुक्तों के द्वारा वादी को लोन दिलाकर उक्त धनराशि को अपने खाते में कूटरचना कर धोखाधड़ी से स्थानान्तरित कर हड़प लिये जाने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त अर्पित अस्थाना पुत्र विनय कुमार अस्थाना निवासी गोपाल भवन पीरबुखारा चौक थाना चौक हाल पता- प्लाट नंबर 15 पूर्वांचलनगर कल्याणपुर थाना गुडम्बा दो अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा जा चुका है।
इसी क्रम में रविवार को अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता नीतू सिंह पुत्री रामांग सिंह निवासी शेखूपुरा कालोनी विकास नगर थाना विकास नगर, मूल पता ग्राम मवई पड़ियाना थाना बन्थरा को थाना गुडम्बा के उ.नि. त्रिविक्रम सिंह मय म.उ.नि. पिंकी मय हमराही पुलिस बल के टेढ़ीपुलिया सुलभ शौचालय के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त नीतू सिंह उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
No comments:
Post a Comment