<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 3, 2023

उतरटिया हाइवे प्लाजा आदर्श व्यापार मंडल की बैठक


लखनऊ। अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई रायबरेली रोड के अतिक्रमण के खिलाफ आदर्श व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने नगर निगम जोन 8 में घुस कर प्रदर्शन किया था,जिस पर नगर निगम जोन 8 के जोनल अधिकारी अजीत राय की टीम ने अतिक्रमण मुक्त कर दिया था। लेकिन उसके बाद फुटपाथ पर कब्जा जमाए लोगों के गुट ने फिर से रायबरेली रोड स्थित फुटपाथ,नाले पर कब्जा कर लिया है। इसी विषय पर आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता एक महत्वपूर्ण बैठक साईं विहार गेस्ट हाउस कृष्ण विहार कालोनी में संपन्न हुई। 
जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी ने की, अध्यक्ष संजय गुप्ता ने हाईवे प्लाजा व्यापारियों की समस्याएँ सुनी। और जल्द ही उनका निवारण करने का आश्वासन दिया। उनका कहना था कि स्थानीय पुलिस,और नगर निगम के स्थानीय कर्मचारियों की मिलीभगत से ही दुबारा कब्जा किया जा रहा है। इसकी शिकायत, महापौर, नगर आयुक्त, और पुलिस कमिश्नर से व्यापार मंडल करेगा। और अगर कार्रवाई नहीं होती तो व्यापार मंडल सड़क पर उतरेगा।
नाले पर धार्मिक स्थल बनाकर कब्जा - संजय गुप्ता का कहना था कि व्यापारी बनकर स्थानीय दबंगों ने भगवान का सहारा लेकर उनको गंदे नाले के ऊपर स्थापित कर दिया है। लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।और उसके साथ ही आलीशान होटल खोल दिया है। यह सब कुछ बगल बनी पुलिस चौकी की पुलिस,और नगर निगम को दिखाई नहीं देता। बैठक में प्रमुख रूप से तेलीबाग़ व्यापार मंडल अध्यक्ष राजन मिश्रा आलमबाग व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहित कपूर, पीजीआई व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमित अग्रवाल,हाइवे प्लाजा आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष क्षितिज अवस्थी, और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages