बस्ती । राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज ने वेदपाल सिंह श्रीनेत्र को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
वेदपाल सिंह श्रीनेत्र को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर ट्रस्ट के प्रदेश मीडिया प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि निश्चित रूप से वे मानवाधिकार ट्रस्ट के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुये पीड़ितों की आवाज बनेेंगे। जन सेवा के क्षेत्र में पहले से ही वेदपाल सिंह श्रीनेत्र लोकप्रिय हैं और अब नये दायित्व के रूप में वे मानवाधिकार की रक्षा, नागरिकों को इसके महत्व से जोड़ने की दिशा में वे प्रभावी पहल करेेंगे।
वेदपाल सिंह श्रीनेत्र को राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर मीनू सिंह, तब्बसुम, सुधा यादव, सुहेल अंसारी, अमरनाथ, सौरभ चन्द, वृजेश सिंह सोलंकी, विनोद यादव, पंचराम चौहान, मोहम्मद खालिद, पी.के. सिंह, अजय सिंह, आशा सिंह, राम स्वरूप, शशांक भूषण सिंह, उदयभान यादव, वंदना सिंह, दिवाकर सिंह, आशीष शर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
No comments:
Post a Comment