<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 21, 2023

दोस्त की पार्टी में गई छात्रा की गोली मारकर हत्या


लखनऊ। लखनऊ के बीबीडी विश्वविद्यालय की 23 साल की छात्रा निष्ठा त्रिपाठी की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना लखनऊ के चिनहट इलाके में दयाल रेजिडेंसी की है।
निष्ठा त्रिपाठी बीकॉम (ऑनर्स) की छात्रा थी। वह दयाल रेजिडेंसी गई थी क्योंकि उसके दोस्त आदित्य पाठक ने उसे बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, जिस अपार्टमेंट में यह वारदात हुई, वहां देर रात पार्टी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि उसने फ्लैट से शराब की बोतलें भी बरामद हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह आकस्मिक फायरिंग का मामला है या किसी साजिश के तहत फायरिंग की गई है।
यह भी दावा किया गया है कि कई अन्य छात्र देर रात तक हुई पार्टी में शामिल थे। निष्ठा त्रिपाठी को गोली लगने के बाद, तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी आदित्य पाठक को हिरासत में लिया गया है। धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि पार्टी में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें सुबह करीब 3.30 बजे लोहिया अस्पताल से सूचना मिली कि निष्ठा नाम की एक लड़की को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया है। जांच के दौरान हमें पता चला कि लड़की को गोली लगने के बाद अस्पताल लाया गया था। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है।
मुख्य आरोपी आदित्य पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है और जो भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages