बस्ती। हिन्दी के प्रति जागरूकता और उसके महत्व को बनाये रखने के लिए हिन्दी दिवस के अवसर पर यूनीक साइंस एकेडमी में बच्चो के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर हिंदी दिवस मनाया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नर्सरी के बच्चों का वर्णमाला ज्ञान ,कविता में शानवी मणि त्रिपाठी, कृष्णा, अव्यान पाण्डेय पाण्डेय प्राइमरी वर्ग से हिंदी का महत्त्व नाटक में सिद्धी ग्रुप ने प्रतिभाग लिया। जूनियर वर्ग से निबंध प्रतियोगिता 100 बच्चों ने भाग लिया। जिसमे दिव्या पाण्डेय अरीबा जहीर, अंशिका पाण्डेय आदि बच्चों ने प्रतिभाग लिया। सीनियर वर्ग से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का निरीक्षण विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया तथा अपने संवाद में हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा बनाये जाने पर जोर दिया। विद्यालय के समस्त परिवार का पूर्ण सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment