<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 5, 2023

कांग्रेस ने सरकार पर लगाया देश का नाम बदलने का आरोप


नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र के बुलावे के बाद से राजनैतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। मोदी सरकार एक देश-एक चुनाव के लिए पैनल की घोषणा कर चुकी है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर पहले से हमलावर है। अब चर्चा इस पर तेज हो गई है कि सरकार ने संविधान में बड़ा बदलाव करके देश का ही नाम बदल दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार संविधान से इंडिया हटाकर भारत कर चुकी है। जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने संविधान से इंडिया नाम हटा दिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जी-20 डिनर के लिए आमंत्रण में मेजबान के तौर पर प्रेसिडेंड ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है। उन्होंने कहा कि यह संविधान के खिलाफ है।

संसद के विशेष सत्र शुरू होने में 13 दिन से भी कम का वक्त बचा है। जैसे-जैसे संसद का विशेष सत्र नजदीक आ रहा है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि सरकार एक देश-एक चुनाव के अलावा महिला आरक्षण बिल भी ला सकती है। विपक्ष में यह भी चर्चा है कि सरकार संविधान में बड़े बदलाव कर सकती है। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार संविधान से इंडिया शब्द को हटाना चाहती है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “क्या ये खबर वाकई सच है! राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी-20 डिनर आयोजित किया है, इसमें प्रेसिडेंड ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंड ऑफ भारत लिखा गया है। अब संविधान के आर्टिकल 1 को ऐसे पढ़ा जा सकता है- भारत, जो इंडिया था राज्यों का संघ है। अब तो राज्यों के समूह पर भी खतरा है।”

उठ रही मांग- हटे इंडिया नाम

बीजेपी नेताओं में भी इंडिया नाम हटाने को लेकर मांग की जा रही है। बीजेपी सांसद हरनाथ यादव ने भी मांग की है कि संविधान से इंडिया नाम हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत नाम से हमे जो ऊर्जा मिलती है, वो इंडिया नाम से नहीं। भारत नाम हमारे दिल में बसा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, “प्रेसिडेंड ऑफ भारत! ख़ुशी और गर्व है कि हमारी सभ्यता साहसपूर्वक अमृत काल की ओर आगे बढ़ रही है।”

इंडिया नाम हटाने की मांग आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी की है। यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी मांग की है कि इंडिया नाम हटाकर भारत कर देना चाहिए।

बाबा साहेब से इतना नफरत क्यों?- संजय सिंह

उधर, इंडिया नाम हटाकर भारत किए जाने की चर्चा के बीच आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना है कि ये सरकार बाबा भीमराव आंबेडकर से इतना क्यों नफरत करती है। बाबा साहेब द्वारा तैयार भारतीय संविधान के मुताबिक, इंडिया, भारत के बारे में। लेकिन बीजेपी सरकार और आरएसएस संविधान को बदलना चाती है। संजय सिंह का यह बयान तब आया है कि जब संसद के विशेष सत्र शुरू होने में सिर्फ 13 दिन बचे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages