<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 4, 2023

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन ने इसरो बैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा शीघ्र ही प्राप्त करेंगे विश्वगुरू बनने का लक्ष्य


बस्ती। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल बस्ती पहुॅची। अपने संबोधन में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 एवं आदित्य एल् वन सफलतापूर्वक लॉन्च करने के लिए बधाई दिया और कहा कि इसरो में 50 प्रतिशत महिलाएं वैज्ञानिक के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस सफलता को देखकर पूरा विश्व आश्चर्यचकित है और इसके द्वारा हम शीघ्र ही विश्व गुरु बनने का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।
केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन एक साथ देखकर हुई खुशी
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लेदवा गांव में एक स्थान पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन एक साथ देखकर उन्हें खुशी हुई है। इसी प्रकार से सभी गांव में विकास कार्य कराया जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं तथा बच्चों को संस्कारित बनाएं। बेटा एवं बेटी में कोई भेदभाव ना करें तथा सभी को पढ़ने का समान अवसर प्रदान करें। उन्होेने कहा कि लड़किया पढ-लिखकर के काबिल बने और दहेजलोभी लड़को एवं परिवार को रिजेक्ट करें।
छात्रों के साथ राज्यपाल ने किया ‘मेरा देश सलोना देश‘ कविता पाठ
यहॉ उन्होने आदर्श ग्राम लेदवा के प्राइमरी विद्यालय, ब्लॉक सल्टौआ गोपालपुर के निरीक्षण में छात्र-छात्राओं से सवाल पूछे और उनका सही जवाब सुनकर उनको साबाशी दिया। उन्होंने बच्चों को सारस एवं नमन लिखने को कहा, जिसे सभी बच्चों ने सही-सही लिखा। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि दीवारों पर लिखा गिनती एवं पहाड़ा मातृभाषा हिंदी में भी लिखा जाए। कक्षा 3 में निरीक्षण के दौरान अध्यापक द्वारा गणित पढ़ाया जा रहा था। राज्यपाल ने पंखुड़ी हिंदी किताब निकलवाकर एक पाठ प्रियांशी से पढ़वाया। उन्होंने अध्यापक को निर्देशित किया कि बच्चों से श्रुति लेख अवश्य लिखवाये। उन्होंने कक्षा एक एवं दो में छात्र-छात्राओं से सस्वर पाठ करते हुए ‘मेरा देश सलोना देश‘ कविता सुना तथा इसके निरंतर अभ्यास के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया, जहां पर टीवी पर चित्र देखो और लिखो पाठ में पालतू जानवरों के बारे में पढ़ाया जा रहा था। एस. आर. जी. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल पर विभिन्न पाठ के वीडियो भेजे जाते हैं, जिसे वे घर पर भी देख सकते हैं। उन्होंने रसोई घर में जाकर आलू, टमाटर व सोयाबीन की सब्जी एवं दोपहर के भोजन का निरीक्षण किया।
प्रर्दशनी का राज्यपाल ने किया अवलोकन
महामहिम ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, बच्चों को खिलौने एवं मिठाई वितरित किया। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया, अमृत उद्यान में रुद्राक्ष का पेड़ लगाया, अमृत सरोवर का निरीक्षण किया तथा इसमें मछलियों का बीज डाला। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें स्वास्थ्य, एनआरएलएम, कौशल विकास, बेसिक शिक्षा, बाल विकास, कृषि, आयुष विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। उन्होंने स्टॉल पर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों से जानकारी लिया तथा इसका लाभ आम जनमानस तक पहुॅचाने का निर्देश दिया।
राज्यपाल ने दिया खेल सामग्री, आयुष्मान कार्ड, किट, प्रमाण पत्र और चेक
उन्होंने वीरमाता एवं प्रभावती को आयुष्मान कार्ड, गुड़िया एवं शांति को उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन, मीरा पांडे एवं रामउग्रह पांडे को तिलहन किट, राजमती को सोलर पैनल, अनिल कुमार को कृषि यंत्र, दुर्गावती एवं मीणा को लखपति महिला, चांदनी एवं नेहा को बीसी सखी, वीर पांडे एवं हर्षित को सुपोषण किट, गायत्री एवं अनिता को विद्युत सखी प्रमाण पत्र, निधि, गिरि एवं अंकित चौधरी को युवक मंगल दल का खेल किट तथा बबीता एवं प्रमिला को सीसीएल का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने आगनबाड़ी कार्यकत्री उमा त्रिपाठी एंव रानी सिंह सहित 75 केन्द्रों के लिए खेल सामग्री वितरित किया। कौशल विकास के अन्तर्गत आचल एवं नसरीन को ब्यूटी किट वितरित किया।
राज्यपाल ने होम्योपैथी दवा पर दिया जोर
उन्होंने कहा कि होम्योपैथी दवा बच्चों एवं महिलाओं के लिए काफी कारगर होती है। डॉक्टर से संपर्क करके इसका सही उपयोग समय से करना चाहिए। कुछ दवाओ के बारे में उन्होंने कहा कि यह दवाएं आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध कराई जाए, जिसे एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री जरूरतमंद लोगों को दे सकें। उन्होंने कहा कि लड़कियों को कैंसर से बचाने के लिए एक वैक्सीन भी उपलब्ध है, डॉक्टर से सलाह मशवरा करके सभी लड़कियों को लगवाया जाना चाहिए। बस्ती में कैंसर अस्पताल खुल गया है, जहॉ जांच एवं समय से इलाज करने की सुविधा प्राप्त हो सकेगीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages