बस्ती। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने भाजपा नेता पंकज मिश्र को सिक्योरिटी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। पंकज मिश्र ने कहा कि अति शीघ्र जनपद में सिक्योरिटी संस्थाओं के साथ बैठक के बाद पदाधिकारियों की घोषणा की जायेगी। कहा कि निजी स्तर पर लोगों, प्रतिष्ठानों को सुरक्षा देने में सिक्योरिटी संस्थाओं का विशेष योगदान है। उन्हें बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जोड़कर व्यापारी हितों के लिये यथा संभव प्रयास किये जायेेंगे।
भाजपा नेता पंकज मिश्र को सिक्योरिटी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सूर्यकुमार शुक्ल, अयोध्या प्रसाद साहू, सुनील कुमार गुप्ता, सतीश सोनकर, अदालत प्रसाद, हर्षित अग्रवाल, अशोक निगम, असी अंसारी, कृष्णा सर्राफ, विजय कुमार मिश्र, सुनील सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
No comments:
Post a Comment