लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने मुख्य परियोजना प्रबन्धक राघवेन्द्र कुमार व शाखा अधिकारियों के साथ गोण्डा परिक्षेत्र का संरक्षा एवं सुरक्षा तथा कर्मचारी कल्याण समेत विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मण्डल रेल प्रबन्धक ने गोण्डा स्थित उप मण्डलीय चिकित्सालय में 500 एम.ए. डिजिटल रेडियोग्राफी एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। इस 500 एम.ए. डिजिटल रेडियोग्राफी एक्स रे मशीन की उपलब्ध होने से गोण्डा जं0 एवं निकटवर्ती स्टेशनों के रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों को शरीर की जॉच सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगी। तत्पश्चात मण्डल रेल प्रबन्धक ने चिकित्सालय में औषधि भण्डार, पुरूष वार्ड एवं महिला वार्ड, महिला एवं पुरूष चिकित्सा वार्ड व रजिस्टेªशन एवं ओ.पी.डी कक्ष को देखा।
No comments:
Post a Comment