बस्ती। आर्य समाज बस्ती का पचासवां वार्षिकोत्सव स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक होटल बालाजी प्रकाश स्टेशन रोड बस्ती में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा 4 अक्टूबर को स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन किया जाएगा। इससे पूर्व संगठन के रजत जयंती कार्यक्रम में भी योगी आदित्यनाथ जी का आगमन हुआ था। आर्य समाज से उनका प्रगाढ़ संबंध रहा है जिसके चलते स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भी उन्होंने अपनी स्वीकृति दी है। उनकी स्वीकृति मिलते ही आर्य समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल हो गया। बस्ती की जनता उनको सुनने के लिए पहले से ही लालायित है। दिनेश शास्त्री मुख्य प्रशिक्षक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश द्वारा आर्यवीर वीरांगनाओं का प्रशिक्षण दिनांक 26 सितंबर से प्रारम्भ हो जाएगा। आर्य वीर दल का शौर्य प्रदर्शन 7 अक्टूबर को अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक आचार्य सुरेश जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वैदिक संस्कृति को स्थापित करना है। जिससे समाज अंधविश्वास, पाखंड, बाल विवाह, मद्यपान आदि से अलग होकर के एकता भाईचारे और नारी सम्मान के पथ पर चलता हुआ भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना सहयोग दे सके। आचार्य जोशी ने आमजन मानस से कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।
Sunday, September 24, 2023

आर्य समाज के स्वर्ण जयंती समारोह का मुख्यमंत्री 4 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन

Tags
# बस्ती (यूपी)
Share This

About VOICE OF BASTI
बस्ती (यूपी)
Tags
बस्ती (यूपी)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment