<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 28, 2023

INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक में भी शामिल होंगी सोनिया गांधी, विपक्ष के लोगो का भी करेंगी अनावरण


नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी इस हफ्ते मुंबई में I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में भाग लेने वाली हैं। वह विपक्ष गठबंधन  के लोगो का अनावरण करने वाली हैं। इसकी सूचना पार्टी की महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को दी। आपको बता दें ​कि इस समय 26 दलों को मिलाकर I.N.D.I.A खड़ा किया गया है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को उपनगरीय मुंबई में ये एकत्र होने वाले हैं। यह इस गठबंधन की तीसरी बैठक होने वाली है। इससे पहले गठबंधन की पहली बैठक पटना में हो चुकी है। वहीं जुलाई में बेंगलुरु की दूसरी बैठक हुई थी। यहां पर इसके नाम पर अंतिम मुहर लगी है। 

मीडिया से बातचीत करते हुए पटोले ने बताया कि सोनिया गांधी मुंबई में विपक्ष के गठबंधन में हिस्सा लेंगी. इस बैठक में गठबंधन के अधिकारिक लोगों का अनावरण भी होगा। इस दौरान विपक्ष 2024 के लोकसभा चुनावों से संबंधित ऐजेंडे पर चर्चा करेगा। इंडिया का गठन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से मुकाबला करने के लिए बनाया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages