<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 13, 2023

धूमधाम से निकली चित्रांश क्लब की तिरंगा यात्रा

बस्ती। चित्रांश क्लब की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिलाध्यक्ष डा. कृष्ण कुमार प्रजापति के आवाह्न पर जीआईसी मैदान में इकट्ठा हुये सामाजिक कार्यकर्ताओं का जत्था हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाते हुये सड़कों पर निकला तो हर किसी का ध्यान जत्थे की ओर चला गया।

महिलायें, बच्चे, नौजवान सभी जोश में नारे लगा रहे थे। बीच बीच में डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों पर युवा जोश देखने लायक थी, जिसने देखा वही थिरकने पर मजबूर हो गया। पूर्व सैनिक, मुख्य विकास अधिकारी की पत्नी डा. श्रेया, महिला विंग की पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर आगे चल रहे थे। नाचते गाते तिरंगा यात्रा शास्त्री चौक पर पहुंची। यहां पूर्व सैनिकों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया। सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं, राहगीरों ने शास्त्री चौक पर राष्ट्रगान में हिस्सा लिया। कमांड मिलते ही जो जहां था वहीं थम गया और राष्ट्रगान गुनगुनाने लगा।
अंत में संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, एवं जिलाध्यक्ष डा. के.के. प्रजापति व अर्चना श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया। यात्रा में रामसजन यादव, दिनेश श्रीवास्तव मास्टर साहब, शेषनरायन गुप्ता, संध्या दिक्षित, प्रतिमा श्रीवास्तव, संज्ञा श्रीवास्तव, रीता पाण्डेय, संजू श्रीवास्तव, अपराजिता सिन्हा, नीलम सिंह, नम्रता श्रीवास्तव, प्रीती श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, रेखा चित्रगुप्त, रत्नाकर श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, उमंग शुक्ला, अभिषेक गुप्ता, दीपू श्रीवास्तव, अमृत पाल सनम, अंकुर वर्मा, गोपेश्वर त्रिपाठी, रामनन्द नन्हे, जयेश सिंह मुन्ना, सिद्धान्त मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, जी. रहमान, सूरज प्रजापति, रणदीप माथुर, अरविन्द चौधरी, मो. अफजल, अमित गौड़, अयाज, जय यादव,, अजीत यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages