बस्ती। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी आर.टी.आई. प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव महेन्द्र श्रीवास्तव ने जन सूचना अधिकारी, जेल अधीक्षक से 4 विन्दुओं पर सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जानकारी मांगी है।
कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना अधिकार के तहत जिला जेल में कैदियों की क्षमता, महिला बंदियों की व्यवस्था, संसाधन, चिकित्सा, वृद्ध वंदियों की सेवा और सुधार के लिये चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी मागी गई है। महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मांगने का उद्देश्य व्यवस्था में सुधार कराना है। जिला कारागार को लेकर आये दिन तरह-तरह की सूचनायें मिल रही थी। बंदियों को बेहतर सुविधा और समान अधिकार मिले यह कांग्रेस का उद्देश्य है। आर.टी.आई. प्रकोष्ठ निरन्तर इस दिशा में सक्रिय है।
No comments:
Post a Comment