बस्ती। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू पाण्डेय ने पूर्व की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मंजू पाण्डेय ने बताया कि अति शीघ्र वरिष्ठ नेताओं से सहमति के बाद जिला, तहसील, शहर एवं ब्लाक इकाईयों की घोषणा की जायेगी।
दिल्ली में आयोजित प्रतिज्ञा उज्जवल भारत कार्यक्रम से लौटने के बाद मंजू पाण्डेय ने बताया कि महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को यह दायित्व दिया जायेगा कि वे अपने-अपने बूथों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के साथ ही जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करें। महिला कांग्रेस हर कदम पर उनको सहयोग करेगी। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू पाण्डेय ने बताया कि 15 दिनों के भीतर महिला कांग्रेस के जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया जायेगा, इसके बाद शहर, तहसील, ब्लाक स्तरीय कमेटी गठित की जायेगी। उन्होने बताया कि महिला कांग्रेस में समर्पित कार्यकर्ताओं को पहली प्राथमिकता दी जायेगी। अजय राय को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये मंजू पाण्डेय ने कहा कि वे निडर राजनीतिज्ञ है और उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा और आने वाले लोकसभा के चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
No comments:
Post a Comment