<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 28, 2023

बाढ़ पीड़ित किसानों को मिलेगा फसल नुकसान का मुआवजा

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में कहा कि बाढ़ में फसल गवाने वाले किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सर्वे कर जल्द से जल्द रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त कोलाघाट पुल के स्थान पर नया पुल बनाया जाएगा। साथ ही कलान और जलालाबाद में बाढ़ की समस्या का स्थाई हल करने के लिए कार्य योजना बनाकर भेजने के लिए अधिकारियों से कहा गया है।

मुख्यमंत्री सोमवार को शाहजहांपुर के मिर्जापुर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हेलीकाप्टर में सवार होकर दौरा किया। इसके बाद शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद का प्रयास किया जा रहा है। बाढ़ से हर बार लोग परेशान होते हैं। सिंचाई विभाग को स्थायी समाधान के लिए निर्देश दिए हैं। शाहजहांपुर के क्षतिग्रस्त कोलाघाट पुल के स्थान पर नया पुल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने गंगा की बाढ़ से प्रभावित भरतपुर गांव के 11 लोगों को अपने हाथों से राहत सामग्री दी।
कहा कि डबल इंजन की सरकार आम जनता के हित में काम कर रही है। प्रदेश के हर बाढ़ पीड़ित के साथ सरकार खड़ी है। उन्होंने कहा कि 15 दिन तक बाढ़ से घिरे रहने पर दो बार और एक माह से अधिक समय होने पर तीन बार राहत सामग्री बांटी जाएगी। बाढ़ या जंगली जानवर से जनहानि पर दैवीय आपदा के तहत चार लाख का मुआवजा तत्काल देने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी के घोषणा करते ही पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। सीएम अपने नियत कार्यक्रम से करीब एक घंटा 10 मिनट विलंब से पहुंचे थे। उन्हें 12ः35 मिनट पर आना था, लेकिन वह 01ः45 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। करीब 02ः30 पर वह हेलिकॉप्टर से वापस रवाना हो गए। इस दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी साथ रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages