<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

.com/img/a/

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 14, 2023

demo-image

सब्जी विक्रेता रामेश्वर से मिले राहुल गांधी, बताया- 'जिंदादिल इंसान'

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक सब्जी विक्रेता से मुलाकात की है। सब्जी विक्रेता का हाल ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें वह टमाटर की बढ़ी कीमतों के कारण आ रही मुश्किलों पर बात करते हुए रो दिया था।

3%20(8)

राहुल गांधी ने सब्जी विक्रेता रामेश्वर को एक जिंदादिल इंसान और ‘भारत भाग्य विधाता’ करार दिया। कांग्रेस नेता ने रामेश्वर के साथ खाना भी खाया। रामेश्वर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी।

राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स (ट्विटर)’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रामेश्वर जी एक जिंदादिल इंसान हैं! उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है। विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मजबूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं।’’

रामेश्वर दिल्ली में सब्जी बेचते हैं। एक समाचार पोर्टल से टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बातचीत के दौरान रामेश्वर की आंखों से आंसू छलक आए थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हुआ था। उसी पोर्टल के रिपोर्टर से रामेश्वर ने राहुल से मिलने की इच्छा जताई थी तो रिपोर्टर ने कहा था कि आपको राहुल देख लेगें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages

border_3spacerspacerborder_3
spacerspacerspacer
spacerspacer
spacerspacer
border_3
spacerspacerspacer
spacer
border_3spacerspacerborder_3
spacerspacerspacer
spacerspacer
spacerspacer
border_3
spacerspacerspacer
spacer