<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 20, 2023

शिवराज के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव, बाद में होगा बाकी फैसला


भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव में सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने 20 अगस्त को भोपाल में कहा कि 2023 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। भविष्य के बारे में बाकी फैसला पार्टी करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी बड़े बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर लाए। प्रदेश को अगले 25 साल में संपूर्ण विकसित राज्य बनाने की नींव रखी। प्रदेश को 20 साल में आत्मनिर्भर बनाया है।
मध्य प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर चौपाल पर खुशहाली आई है। डबल इंजन सरकार में मोदी सरकार ने प्रदेश को दिल खोलकर सहयोग दिया है। बीजेपी 2024 के लोकभा चुनाव में यहां से सभी 29 सीटें जीतेंगे। 2023 का चुनाव संपूर्ण गरीबी से मुक्ति देने वाला चुनाव होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमें 9 करोड़ की जनता का आशीर्वाद मिलेगा।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages