<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 28, 2023

तेंदुए ने तीन कुत्तों को बनाया निवाला, गांव में दहशत

अमरोहा। रविवार की रात देहात थाना क्षेत्र में तेंदुए ने तीन कुत्तों निवाला बना डाला। जंगल में कुत्तों के अवशेष पड़े मिले। इससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। दो महीने से अमरोहा रेंज में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तीन दिन पहले तेंदुए ने मंडी धनौरा क्षेत्र में दो लोगों पर हमला भी कर दिया था। रजबपुर व नौगावां सादात क्षेत्र के बाद अब तेंदुए का कैलसा क्षेत्र में आतंक बना है। चार दिन पहले तेंदुए ने गांव फाजलपुर के जंगल में कुत्तों को मार डाला था। रविवार रात गांव नन्हेड़ा अलियारपुर में तेंदुआ घुस आया।


रात में किसी समय तेंदुए ने गांव में रास्ते किनारे बैठे कुत्ते को निवाला बना लिया। कुत्तों के भौंकने से गांव में जाग हो गई। लोगों ने तेंदुए को देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद पुलिस व वन विभाग को सूचना दी गई। रात में ही पुलिस व वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। जंगल में तलाशी के दौरान तीन कुत्तों के अवशेष मिले। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages