<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 22, 2023

भाजपा ने जनता की उम्मीदोें के साथ छल किया- विश्वविजय सिंह

 


बस्ती । देश और उत्तर प्रदेश की जनता मंहगाई, नफरत की राजनीति से तंग आ चुकी है। नौजवान बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। पूर्वान्चल के बस्ती और वाल्टरगंज की चीनी मिले बंद पड़ी है। किसानों का चीनी मिलोें पर गन्ने का बकाया बढता जा रहा है और गन्ने की कीमत में समुचित वृद्धि नहीं हुई। ऐसे में लोगोें को अब कांग्रेस की याद आ रही है। यह विचार प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने व्यक्त किया। वे मंगलवार को पार्टी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ के संयोजन में  रौता चौराहा के निकट एक मैरेज हाल में आयोजित ‘ जागो जनता अभियान’ सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये विश्वविजय सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने अच्छे दिन लाने का वायदा किया था उन्होने देश को बुरे दौर में ढकेल दिया। केन्द्र सरकार के अनेक फैसलों पर विस्तार से चर्चा करते हुये उन्होने कहा कि कांग्र्रेस कार्यकर्ता जनता की भावनाओं से जुड़े और सत्ता परिवर्तन के संघर्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर जनहित के सवाल पर संघर्ष तेज करें। कहा कि भाजपा ने जनता की उम्मीदोें के साथ छल किया।

‘ जागो जनता अभियान’ को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि हमें ब्लाक से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कांग्रेस का संदेश लेकर जाना होगा। पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विशेषकर पूर्वान्चल की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। कांग्रेस की सरकारों में जो कल कारखाने खोले गये थे पूर्व की सरकारों ने या तो उसे बेच दिया या वे बंद पड़े है। भाजपा की योगी सरकार विकास की जगह लोगोें के दिल दिमाग में नफरत पैदा कर रही है। ऐसे में कांग्रेस की सबसे मजबूत विकल्प है। गंगा जमुनी तहजीब को बचाये रखने के लिये हमें मजबूती से खड़ा होना होगा।

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी छोड़ आनन्द राजपाल, अशोक कुमार श्रीवास्तव, शमसीर हसन, जितेन्द्र चौधरी एडवोकेट, शम्भूनाथ गुप्ता समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुये। कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व विधायक अफसर यू अहमद, अनिरूद्ध त्रिपाठी, काजू सुहेल अहमद, बसन्त चौधरी,  कैप्टन बंशीधर मिश्र, त्रिभुवन नरायन मिश्र, सच्चिदानन्द पाण्डेय, प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ चौधरी, कौशल त्रिपाठी, वृजेश कुमार आर्य, अनिल भारती, बाबूराम सिंह, आदित्य त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, भूमिधर गुप्ता आदि ने सम्बोधित करते हुये जमीनी मुद्दे उठाये। कहा कि जनता मंहगाई की मार से परेशान है। संचालन करते हुये प्रवक्ता मो. रफीक खां ने जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

सबेरे से जारी बरसात के बावजूद ‘जागो जनता अभियान’ कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामभवन शुक्ल, शौकत अली नन्हू, सुरेन्द्र मिश्र, अलीम अख्तर, ई. राज बहादुर निषाद, राम प्रीत दुसाध, मंजू पाण्डेय, सोनी मिश्रा, नीलम विश्वकर्मा, शबीहा खातून,  नीलम चतुर्वेदी, कर्नल ए.के. सिंह, लबोनी सिंह, जमील कादरी, अमित सिंह, शुभम गांधी, इफ्तिखार अहमद, इजहार, अफजाल अहमद, राजेन्द्र चतुर्वेदी, महेन्द्र श्रीवास्तव, सुधीर यादव, अनिल त्रिपाठी, डा. वाहिद सिद्दीकी, मनोज सिंह, अजय सिंह, सर्वेश शुक्ला, ननकू सोनकर, इन्द्रजीत सिंह, अजमतुल्ला, कमरूल हुदा कम्मू, अभिषेक सूर्यबंशी, जगदीश शर्मा, विजय श्रीवास्तव, फिरोज खां, विवेकानन्द मिश्र, पवन तिवारी, चन्द्रशेखर चौधरी, मो. जामिर, ऊषा देवी, रेनू देवी, संजीव त्रिपाठी, हामिद खां, रविन्द्र सिंह ‘राजन’, सुनील शुक्ल, रविन्द्र चौधरी, तप्पे शुक्ल, मो. अशरफ अली, जगदीश शर्मा के साथ ही बडी संख्या अशफाक आलम कुरेशी, अब्दुल्लाह  के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं विभिन्न वर्गो के लोग उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages