<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 19, 2023

प्रमुख संघ की बैठक में उठे जमीनी मुद्देः यशकान्त सिंह मण्डल अध्यक्ष बने

बस्ती। शनिवार को बस्ती मण्डल (बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर) प्रमुख संघ की बैठक पाण्डेय इण्टर कालेज के निकट स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में समस्याओं पर विचार के साथ ही समाधान हेतु मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्रियों से  प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। सर्व सम्मत से रामनगर के ब्लाक प्रमुख  यशकांत सिंह को प्रमुख संघ का मण्डल अध्यक्ष घोषित किया गया।


बैठक में जनपद बस्ती प्रमुख संघ के अध्यक्ष यशकांत सिंह ने जिलाध्यक्ष प्रमुख संघ सिद्धार्थनगर लवकुश ओझा, जिलाध्यक्ष संत कबीरनगर राम मिलन यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बैठक में क्षेत्र पंचायतों के  अधिकार तथा क्षेत्र पंचायतों में आ रही समस्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी ने अपने सुझावांे  से अवगत कराया। शासन की मंशा के अनुरूप गौ आश्रय स्थलों को और सुदृण किया जाएगा,अमृत सरोवरों के निर्माण और उनके सुंदरीकरण को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी की जो मंशा है उस के अनुरूप शहीदों के ग्रामसभाओं को सुंदर और सुसज्जित किया जाएगा। सरकार के मूल मंत्र सबका साथ,सबका विकास ,सबका विश्वास को आत्मसात करते हुए सभी ग्राम सभाओं का सम्यक विकास किया जाएगा

बैठक में ये भी तय हुआ की तीनों जिलों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री (विभागीय मंत्री ) से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया जायेगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमुख संघ सिद्धार्थनगर लवकुश ओझा के प्रस्ताव पर एवं प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर राम मिलन यादव के अनुमोदन उपरांत यशकांत सिंह को बस्ती मंडल का प्रमुख संघ का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।  

बैठक में बस्ती जनपद के प्रमुखगण जटाशंकर शुक्ला, रघुनाथ सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, शैलेंद्र दुबे, राजेश, संतकबीरनगर से योगेन्द्र प्रताप सिंह, नित्यानंद आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages