<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 28, 2023

अजय कुमार आर्य आठवीं बार सफाई कर्मचारी संघ के बने अध्यक्ष


बस्ती। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच आर.डी. सर माउन्ट विद्यालय अमहट पुल के निकट चुनाव अधिकारी रमेश कुमार भारती की देख रेख में सम्पन्न हुआ। रविवार देर रात्रि को मतों की गणना पूरी हुई। इसमें अजय कुमार आर्य लगातार आठवीं बार अध्यक्ष चुने गये। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुग्रीव भारती को 289 मतों से पराजित किया। मंत्री पद पर मनोज कुमार चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मंशाराम चौधरी को 455 मतोें से परास्त किया। कोषाध्यक्ष पद पर पेशकार निर्वाचित हुये। उन्होने अवधेश कुमार को 683 मतों से पराजित किया। राम कृपाल चौधरी जिला संगठन मंत्री चुने गये उन्होने राघव प्रसाद को 183 मतोें से हराया। लेखा सम्प्रेक्षक पद पर अमित कुमार ने मो. सलीम को 643 मतों से परास्त किया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने कहा कि सफाई कर्मियोें ने उन्हें अपना अध्यक्ष चुना है, उनके हितों के लिये सांगठनिक स्तर पर संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। सफाई कर्मियोें की समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही हर स्तर पर संघ उनका सहयोग करेगा।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages