<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 13, 2023

विश्व अंग दान दिवस पर यज्ञ कर आर्य वीर दल ने किया अंगदान का आह्वान


बस्ती। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर आर्य वीर दल बस्ती ने आर्य समाज नई बाजार बस्ती के प्रांगण में यज्ञ कर अमजनमानस से अंगदान करने का आह्वान किया। हर साल 13 अगस्त को मनाये जाने वाले इस कार्यक्रम में यज्ञ कराते हुए आचार्य देवव्रत आर्य ने बताया कि इस मौके पर दुनियाभर में लोगों को अंग दान के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। स्वस्थ व्यक्ति मृत्यु के पश्चात अपने अंगों का दान कर अधिक से अधिक लोगों की जान बचा सकता है। इसमें किडनी, हार्ट, आंखें, अग्नाशय, फेफड़े आदि महत्वपूर्ण अंगों का दान किया जाता है। इससे उन लोगों को अभयदान मिलता है, जिन्हें स्वस्थ अंग की जरूरत रहती है। शिक्षक नितेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो 65 वर्ष की आयु तक व्यक्ति अंग दान कर सकता है। कहा कि विश्व अंग दान मनाने का उद्देश्य घायल और गंभीर रूप से बीमार लोगों की जान बचाना है। किसी व्यक्ति की जान बचाने में अंगदान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। चिकित्सा विज्ञान ने अंगदान के क्षेत्र में सुधार कर सभी मिथकों को समाप्त कर दिया है। अब किसी भी उम्र का व्यक्ति अपने अंगों का दान कर सकता है। मृत्यु उपरांत व्यक्ति के स्वस्थ अंगों से कई लोगों को अभयदान प्राप्त होता है। इस अवसर पर विश्वनाथ आर्य, अमन कौसल वैष्णवी, कार्तिक, शालिनी मिश्रा, मानवी,पायल तेजस,महिमा, रंजना,नितीश राधा देवी, दिलीप कुमार, शिव श्याम, सौम्या कहानी, अवन्तिका सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages