<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 28, 2023

मंजू पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस की नीतियोें को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा

बस्ती। महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष मंजू पाण्डेय ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि वे कांग्रेस को मजबूत बनाने, महिला हितों के लिये संघर्ष तेज करेंगी। जनपद में ब्लाक स्तर पर भ्रमण कर महिलाओं के बीच कांग्रेस की नीति और कार्यक्रमों को पहुंचाया जायेगा।


महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष मंजू पाण्डेय ने कहा कि उनके लिये पद महत्व नहीं रखता वे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सिपाही हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में कांर्ग्रेस की मजबूती के लिये उनका अभियान अनवरत जारी रहेगा। कहा कि अति शीघ्र उनका ब्लाक स्तर से भ्रमण और सम्पर्क अभियान शुरू होगा और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। कहा कि लोकसभा का चुनाव अब बहुत दूर नहीं है, पार्टी नेतृत्व बस्ती लोकसभा से जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगा वे पूरी ताकत से कांग्रेस के पक्ष में वातावरण सृजन कर योगदान देंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages