लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने UPJEE Polytechnic Result 2023 जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट (UPJEE Polytechnic Result 2023) चेक करने के लिए परिषद ने दो सर्वर एक्टिव किए हैं।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://admissions.nic.in/JEECUP के जरिए भी UPJEE Polytechnic Result 2023 चेक कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट (UPJEE Polytechnic Result) देख सकते हैं। परीक्षा 2, 3, 4, 5 और 6 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। UPJEE परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित की गई थी। आंसर की 10 अगस्त को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 11 अगस्त, 2023 तक थी।
UPJEE Polytechnic Result 2023 ऐसे करें चेक
JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध UPJEE Polytechnic Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक विवरण दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
UPJEE Polytechnic Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
UPJEE Polytechnic Result 2023 चेक करें और पेज डाउनलोड करे।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
No comments:
Post a Comment