<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 6, 2023

मंजू पाण्डेय महिला कांग्रेस अध्यक्ष घोषित


बस्ती। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने वरिष्ठ नेताओं से परामर्श के बाद महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष मंजू पाण्डेय को जिलाअध्यक्ष घोषित किया। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओें ने मंजू पाण्डेय का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। मंजू पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उनका पूरा प्रयास होगा कि महिला कांग्रेस को और मजबूत किया जाय। बताया कि अति शीघ्र कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जायेगी। ब्लाक के साथ ही न्याय पंचायत और प्रयास होगा कि ग्राम पंचायत स्तर पर महिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाय।

मंजू पाण्डेय को महिला कांग्रेस जिलाअध्यक्ष घोषित किये जाने पर मानिकराम मिश्रा, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, मो. रफीक खान, साधूशरन आर्य, राकेश पाण्डेय ‘ गांधियन’, अतीउल्ला सिद्दीकी, डा. वाहिद सिद्दीकी, ई. राज बहादुर निषाद, सुरेन्द्र मिश्र, गंगा प्रसाद मिश्र, जयन्त चौधरी, रामधीरज चौधरी, गुड्डू सोनकर, शौकत अली, राम सिंह, अलीम अख्तर, देवानन्द पाण्डेय, कुंवर जितेन्द्र सिंह, महेन्द्र श्रीवास्तव, अशफाक अहमद, परवेज अहमद, राम बचन भारती, नफीस अहमद,  सुबुही निकहत, शकुन्तला देवी, सीमा निषाद, अंजू यादव, गीता देवी, भानमती, पूजा देवी, मनीषा, कुशलावती, राजकलॉ, सुन्दरी, प्रर्मिला, शीला देवी, सोनी आर्य, विमला, फूलमती, बासमती, रेखा गौतम के साथ ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages