<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 21, 2023

50 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं राम उजागर शर्मा

 बस्ती। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं राम उजागर शर्मा की 50 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें जनपद के साहित्यकारों, कवियों द्वारा याद कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रामनरेश सिंह मंजुल ने विस्तार से उनके बारे में बताते हुए कहा की वह विभिन्न जेलों में लगभग 8 वर्षों तक बंदी रहे। बंदी के दौरान उनकी मुलाकात प्रसिद्ध कवि मैथिलीशरण गुप्त से हुई। जिन्होंने उन्हें विद्रोही की संज्ञा से कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। जेल में ही उन्होंने परिवर्तन और जागृति के नाम से क्रान्तिकारी उपन्यासों की रचना की। जिसे ब्रिटिश सरकार ने जब्त कर लिया था।


 भूतपूर्व सेलटैक्स कमिश्नर कमलापति पाण्डेय, पं. चन्द्रबली मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ ‘मतवाला‘ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा , बटुकनाथ शुक्ल ने  कहा  की आजादी के बाद से ही देश सेवा का जज्बा कायम रहने की वजह से उन्होंने अपने गांव गौसपुर में नेहरू कृषक विद्यालय की स्थापना की। वह भारत सेवक समाज के अध्यक्ष, प्रान्तीय रक्षक दल के बस्ती कैप्टन,  कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व भारत सोवियत मैत्री संघ के अध्यक्ष पदों पर  आसीन  रहे। सामाजिक कार्यकर्ता साधूशरन शुक्ल  ने कहा की उन्होंने संग्राम व समाजवादी भारत का प्रकाशन किया। क्रान्तिकारी कविताएं और रचनाएं लिखते रहे।

अन्तर्राष्ट्रीय कवि डा रामकृष्ण लाल जगमग के संयोजन में आयोजित कवि सम्मेलन में सागर गोरखपुरी, डा राजेन्द्र सिंह राही, दीपक सिंह प्रेमी, शाद अहमद ‘शाद’, जगदम्बा प्रसाद भावुक, बाबूराम वर्मा,  कमला पति पाण्डेय, अजीत श्रीवास्तव ‘राज’ अजमत अली सिद्दीकी आदि ने देश प्रेम की रचनाएं प्रस्तुत करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक मंच द्वारा वयोवृद्ध सुदामा राय और मोरध्वज मिश्र को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पं राम उजागर शर्मा के पुत्र श्याम प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वीएन श्रीवास्तव, त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, सदानन्द शर्मा, वीरेन्द्र मिश्र, संजीव पाण्डेय, शत्रुघ्न राय, रामचन्द्र पाल,  लालजी पाण्डेय एडवोकेट,  वी.के. मिश्र,  विनय कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पाण्डेय, माधुरी पाण्डेय, सामईन फारूकी, पूजा मिश्रा,  गिरिश चन्द्र मिश्र, अनुराधा शुक्ला, दीनानाथ यादव, विकास शर्मा, अरूण कुमार, पेशकार मिश्र, शत्रुघ्न पाठक, श्रीकृष्ण तिवारी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, रामयज्ञ मिश्र, जितेन्द्र सिंह वैराग पाण्डेय के साथ ही अनेक लोग मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages