झांसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर झांसी में वन विभाग द्वारा आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं और वन विभाग के कर्मियों के साथ एक रैली निकाली गई। यह रैली 50 मीटर लंबे तिरंगे और बैण्ड बाजा के साथ निकाली गयी। रैली का शुभारम्भ वन मुख्यालय झांसी से हुआ और यह इलाइट चौराहा होते हुये वापस वन मुख्यालय पहुंची। रैली का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य वन संरक्षक झांसी केके सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
तिरंगा रैली में वन विभाग की ओर से कैलाश प्रकाश वन संरक्षक झांसी, एम पी गौतम प्रभागीय वनाधिकार झांसी, विनोद कुमार उप प्रभागीय वनाधिकारी झांसी, राजेश सोनकर क्षेत्रीय वन अधिकारी झांसी व झांसी रेंज स्टाफ उपस्थित रहे। इसके अलावा मैस्कॉट मार्डन स्कूल, हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओ व अध्यापकों और मानवता की ओर एक कदम संस्था के संस्थापक जगमोहन बड़ौनिया व उनके सदस्यगणों ने इस तिरंगा रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
No comments:
Post a Comment