<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 15, 2023

वृंदावन में मंदिर के पास छज्जा गिरने से 5 की मौत, 10 घायल


मथुरा। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास एक मकान का छज्जा गिरने की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है और करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बंदरों के दो गुटों में झगड़ा होने की वजह से छज्जा नीचे गिरा, जिससे ये बड़ी दुर्घटना घट गई। घायलों को अलग- अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कहां हुआ हादसा?
विष्णु बाग वालों के मकान का छज्जा जर्जर होने के चलते ये हादसा हुआ। वृंदावन के बांके बिहारी और स्नेह बिहारी मंदिर के पास ये हादसा हुआ है। जैसे ही ये हादसा हुआ, वैसे ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग घबराकर इधर उधर भागने लगे।
आस-पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे से लोगों को निकाला और घायलों को एडमिट करवाया। इस हादसे में कई श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं। ये लोग मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे और कुछ दर्शन करके लौट रहे थे। मौके पर पुलिस बल तैनात है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जिलाधिकारी का आया बयान
मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि वृदांवन में बांके बिहारी मंदिर के पास एक छज्जा और दीवार गिरने से एक दुखद हादसा हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की जान गई है। 4 लोग हॉस्पिटल में एडमिट हैं, उनका इलाज चल रहा है। मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद है। जिन लोगों की मौत हुई है और जिनका इलाज चल रहा है, उनके लिए नियमानुसार मुआवजा देखा जाएगा। जांच के लिए भी टीमें लगी हुई हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages