बस्ती। आम जनता पार्टी सोशलिस्ट द्वारा 27 अगस्त रविवार को आफिसर्स क्लब परिसर में दिन में 11 बजे से समा्रट पृथ्वीराज चौहान जन अधिकार महारैली का आयोजन किया गया है।
जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने बताया कि महारैली की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्त्री लाल उर्फ महंथ बालक दास, राष्ट्रीय सचिव राम सुरेश चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी महारैली को सम्बोधित करेंगे। इस रैली में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक स्थितियों पर विस्तार से चर्चा के साथ ही लोकसभा चुनाव में भागीदारी पर रणनीति तय की जायेगी।
बताया कि महारैली की सफलता के लिये लवकुश चौहान, महिला जिलाध्यक्ष पूजा चौहान, माया चौहान, राम सजीवन, रामदरस चौहान, शिव सहाय फौजी, विशाल चौहान, शान्ती देवी, सनोज चौहान, सुभाष चौहान, राम सिंह चौहान के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दिया है।
No comments:
Post a Comment