<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 26, 2023

मिनी मैराथन दौड का 12वाँ संस्करण का आयोजन 8 अक्टूबर को - डीएम

बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ एवं ज़िला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8 अक्टूबर को बस्ती मिनी मैराथन दौड आयोजित होगी, बस्ती मिनी मैराथन दौड़, इस आयोजन का 12वाँ संस्करण होगा। यह जानकारी ज़िलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं आयोजक भावेष कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक एवं संयुक्त प्रेस वार्ता में दी।

ज़िलाधिकारी ने बताया कि बस्ती मिनी मैराथन अब बस्ती की पहचान बन चुका है, बस्ती के युवाओं द्वारा प्रारंभ किए गये इस कार्यक्रम को अब पूरे देश में ख्याति मिल रही है, प्रशासन के सहयोग और युवाओं के उत्साह से यह कार्यक्रम हर वर्ष नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, इस वर्ष इसे और वृहद् और व्यवस्थित तरीक़े से आयोजित किया जाएगा। इसमें 14 वर्ष से ऊपर महिला एवं पुरूष प्रतिभाग कर सकते है। एकीकरण एवं दौड़ प्रारम्भ करने का स्थान शास्त्री चौक बस्ती होंगा।कार्यक्रम में लगभग 05 हजार लोग भाग ले सकते है। महिला एवं पुरूष दोनों वर्गाे में समान रूप से पुरस्कार दिया जायेंगा। दौड की कुल दूरी 6.5 किमी0 होगी। 250 से ज्यादा वालंटियर व्यवस्था में लगेगें। दौड़ शास्त्री चौके से प्रारम्भ होकर गॉधीनगर होते हुए रोडवेज नेहरू तिराहें से मालवीय रोड होते हुए रौता चौराहें से सुभाष चौक से बी मार्ट के सामने कलेक्टेªट होते हुए पुनः शास्त्री चौक पर सम्पन्न होंगी। मिनी मैराथन के प्रचार-प्रसार के साथ ही स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु “बस्ती प्लॉगेथॉन” नाम से प्लॉगिंग कार्यक्रम चलाया जाएँगा, जो 02 अक्टूबर से 05 अक्टूबर तक बस्ती जिले के कस्बो में विशेषकर नगरपंचायत क्षेत्रों में चलाया जायेंगा। सबसे अच्छे प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि यह अभियान चार फेज में चलाया जायेंगा। प्रथम फेज 02 अक्टूबर को नगरपालिका बस्ती, नगरपंचायत गनेशपुर तथा नगर बाजार, द्वितीय फेज 03 अक्टूबर को नगरपचायत कप्तानगंज, हर्रैया, बभनान, तृतीय फेज 04 अक्टूबर को नगरपंचायत रूधौली, भानपुर, चतुर्थ फेज 05 अक्टूबर को नगरपंचायत मुण्डेरवा, बनकटी, गायघाट में चलाया जायेंगा।    
नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक भावेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष फिर बस्ती मिनी मैराथन दौड़ आयोजित होगी। प्रसन्नता का विषय है कि पिछले ग्यारह वर्षों से अनवरत बस्ती के लोगों, प्रशासन और युवाओं के समूह द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का यह 12वां संस्करण होगा।
उन्होंने कहा कि हमे प्रसन्नता है की आज की युवा पीढ़ी द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के सानिध्य और सामंजस्य में जीवन-यापन, ये हमारी संस्कृति विरासत के मूल में है। यह देखकर सुखद अनुभूति होती है कि पर्यावरण सुरक्षा को लेकर आज की युवा पीढ़ी भी जागरूक और गंभीर है और विभिन्न स्तरों पर प्रशंसनीय प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ द्वारा सुरेन्द्र चौधरी को कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी दी गई, मुस्कान पाण्डेय, आशुतोष सिंह, ओमकार चौधरी, शुभम शुक्ला, हिमांशु सोनी, हेमंत पाण्डेय और अमित राय को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। नवीन त्रिपाठी, राम प्रताप सिंह, सुनील यादव, क़ाज़ी फरजान, अरुण पाण्डेय एवं रितिकेश सहाय को कार्यक्रम समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति, अपर ज़िलाधिकारी कमलेश चन्द्र, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.पी. मिश्रा, बीएसए अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला क्रीड़ाधिकारी, जिला युवा अधिकारी (नेहरू युवा केन्द्र), अधिशासी अधिकारी नगरपालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी, समस्त नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी, जिला संयोजक कपींद्र मिश्र, वैभव पाण्डेय, अशोक प्रजापति, रवीश मिश्रा, हिमांशु सोनी, राहुल उपाध्याय उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages