<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 15, 2023

विधायक धनघटा, डीएम व एसपी की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर। विधायक धनघटा गणेश चौहान, जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने फरियादियों की विभिन्न संदर्भाे से जुड़ी शिकायतों को सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी को अविलम्ब अथवा निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के लिए निर्देशित किया। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि थाना से सम्बंधित प्रकरण को थानाध्यक्ष एवं राजस्व अधिकारी स्वंय मौके पर जाकर निस्तारण कराये।


जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद व अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जमीन से सम्बंधित विवादों को पुलिस के साथ मौके पर जाकर नियमानुसार निस्तारित कराये। 

 धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 35  प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया, अवशेष 33 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। 

आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित  विधायक धनघटा गणेश चौहान नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये। 

 इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, पीडी संजय कुमार नायक सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारीगण एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता सहित दोनो पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनने के उपरान्त ही नियमानुसार निस्तारण करें।

मेंहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 41 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 03 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को अंतरित करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अम्बरीश भदौरिया, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी को मामले के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुने। तहसील खलीलाबाद में कुल 46 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये, जिसमें 05 प्रकरणों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारित कराया गया। 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शैलेश दूबे, तहसीलदार डा0 सुनील कुमार, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियांवा प्रियंका तिवारी सहित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages