लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री स्व चन्द्र शेखर की 16 वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को जनता दल यूनाइटेड प्रदेश कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नमन करते हुए माल्यार्पण किया। जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्र शेखर की पुण्यतिथि पर पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम स्व चन्द्र शेखर के चित्र पर माल्यार्पण कर के उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी के माध्यम से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला गया। वहीं विचार गोष्ठी की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ जितेन्द्र सिंह ने किया।
विचार गोष्ठी के दौरान सभी ने उनके बहुमूल्य विचारों से भारतीय राजनीति और देश सेवा में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि वह अपने विचारों की अभिव्यक्ति सशक्त ढंग से करते थे और निडरता एवं निर्भीकता से अपना पक्ष रखते थे। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक पद यात्रा करके उन्होंने देश में समाजवाद को मजबूत करने का काम किया है।इस अवसर पर पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीद आलम, प्रदेश महासचिव हरिशंकर पटेल, प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह, सत्येन्द्र कुमार ठाकुर,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सिराज अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार,एचएन सिंह, संदीप वर्मा,राम किशोर वर्मा, विशाल सिंह,विजय शंकर यादव, संजय यादव, रामेश्वर पाण्डेय, राधेश्याम, अवधेश तिवारी, परशुराम सिंह, श्याम सुन्दर चौहान,दया शंकर सिंह,लल्लन सिंह, विनोद मौके पर मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment