बस्ती। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार नेहरू युवा केन्द्र बस्ती के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के दिशा-निर्देशानुसार विकासखंड कप्तानगंज के वार्ड नं०10 आदिशक्ति नगर में यूनिक स्टडी प्वाइंट कोचिंग सेंटर टिनिच रोड़ पर कैच द रेन-3.0 के तहत जल संवाद एवं जल संरक्षण सम्बंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वंयसेवक अरुण कुमार एवं स्वंयसेविका कनकलता पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे सर्व प्रथम स्वयंसेवक अरूण कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण अभियान-3.0 की शपथ दिलाई और जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया। साथ ही बताया कि वर्ष 2023 में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा जिले में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही सभी से जल प्रदूषण को रोकने, जल महत्व को समझने तथा जल को बचाने का संदेश जन-जन तक पंहुचाने का निवेदन किया।
यूएसपी कोचिंग सेंटर की प्रबंधक श्रीमती प्रियंका विश्वकर्मा द्वारा सभी छात्र- छात्राओं को जल संरक्षण के बारे में बताया गया और सभी से जल की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विचार करने का आग्रह किया गया।
कैच र रेन 3.0 सम्बंधित क्विज प्रतियोगिता में 40 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग लिया जिसमें प्रथम प्रियांशु कुमार, द्वितीय प्रांजल एवं तृतीय स्थान मनश्याम मौर्या का रहा। विजयी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में अन्य सभी छात्र- छात्राओं का प्रयास सराहनीय रहा।
जल संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनोज विश्वकर्मा ने छात्र- छात्राओं को जल संचयन के बारें में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन के क्रिया कलापों में जल के उपयोग कैसे किये जायें जिससे जल का दुरूपयोग ना हो तथा अन्य कई माध्यमों से बर्षा के जल का संरक्षण कर उपयोग में लाने के लिये जागरूक किया। जल संवाद कार्यक्रम के दौरान लगभग 95 छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में एनवाईवी अरुण कुमार एवं कार्यक्रम सहायक बृजेश कुमार पाण्डेय द्वारा मुख्य अतिथि मनोज विश्वकर्मा जी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान यूएसपी कोचिंग सेंटर के संचालक संतोष तिवारी, शिक्षकगण में राम प्रकाश चौधरी, अखिलेश दूबे, आशुतोष उपाध्याय, शैलेन्द्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment