पटना। युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव और राजद के नवगछिया पुलिस जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान के उपस्थित में बिहपुर के डाकबंगला में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की राजद संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मौके पर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरे सूबे का चहुंमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने वादे अनुसार लगातार युवाओं को सरकारी नौकरी मुहैया करा रहे हैं। बिहार सरकार ने एक साथ 1 लाख 70 हज़ार शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू की और 75 हजार पुलिसकर्मियों नई बहाली की केबिनेट ने मंजूरी देखकर नया कृतिमान स्थापित किया। वहीं भाजपा को बताना चाहिए कि हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा केंद्र की भाजपा सरकार ने किया था। उन वादों का क्या हुआ? 9 साल में 18 करोड़ नौकरियां कहाँ है?
मौके पर जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर धारदार और मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत छुटे हुए पंचायत में 5 अगस्त 2023 तक अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। और बूथ कमिटी का गठन किया जाएगा।
उक्त मौके झुग्गी झोपड़ी राजद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो.कलीम खां, दलित प्रकोष्ठ राजद के प्रधान महासचिव मनीलाल पासवान, युवा राजद नेता अमन आनंद, खरीक के उपमुखिया मो. आजाद अंसारी, जिला प्रवक्ता मो.यैयाज, मो.गजनवी, पंकज महतो, अभिनश शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, निशांत भारती, मो.नासिर,बेचन झा सहित दर्जनों राजद नेता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment