नवादा। नवादा जिले के पकरीबरामा प्रखंड मुख्यालय के खपुरा मोड़ पर शुक्रवार को निःशुल्क कांवरिया सेवा केंद्र शुरू किया गया।
सेवा केंद्र का उदघाटन प्रभारी डीएम सह उप विकास आयुक्त दीपक मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, एसडीओ अखिलेश कुमार एवं एसडीपीओ महेश चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने जिला परिषद सदस्या बच्चन देवी एवं उनके पुत्र पंकज कुमार द्वारा शुरू किए गए निःशुल्क कांवरिया सेवा केंद्र की सराहना की। व्यवस्थापक ने बताया की बाबा नगरी जाने वालों के सेवा केंद्र में निःशुल्क भोजन ,चाय, ठंडा एवं गर्म पानी, शुद्ध पेयजल, विश्राम ,शौचालय, मेडिकल सुविधा आदि की व्यवस्था की गई है। कांवरियों के विश्राम करने के लिए दर्जनों बेड लगाए गए हैं।
पिछले कई वर्षों से कांवरियों के यहां व्यवस्था की जा रही है। इस बीच सभी अधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीडीओ नीरज कुमार, सीओ नरेंद्र कुमार, राजस्व अधिकारी गोपाल पासवान , प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष रवि भूषण, प्रमुख रंजू कुमारी, उपप्रमुख धर्मराज सिंह, मुखिया विनय कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, पूर्व उप प्रमुख दिनेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र सिंह, रोहित कुमार, पंकज सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सिंह, राजस्व कर्मचारी राजेश सिन्हा, पंचायत सचिव सरोज कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment