<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 23, 2023

कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के भतीजे मानव भाजपा में शामिल

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया के भतीजे और युवा नेता मानव घनघोरिया ने 100 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने मानव घनघोरिया और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित थे।


युवाओं के बल पर जबलपुर में भाजपा की विजय निश्चित : विष्णुदत्त शर्मा

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है जहां हम परिवारभाव से मिलकर काम करते हैं। आज जबलपुर के युवा नेता सहित 100 से अधिक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है, मैं उनका पार्टी में स्वागत करता हूं। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और निर्णयों से प्रभावित होकर अन्य दलों से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सक्षम नेतृत्व, सफल नीतियों और युवाओं के बल पर निश्चित तौर पर जबलपुर की सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजयी होगी।

विकास कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ : घनघोरिया

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात मानव घनघोरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की कार्यशैली और पार्टी की विचारधारा ने मुझे प्रभावित किया है। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो और गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages