<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 23, 2023

मालदा महिला अपमान : दो पीड़ित समेत सात गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के बामनगोला पुलिस स्टेशन के तहत पाकुआ हाट इलाके में महिलाओं के एक समूह ने दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 19 जुलाई की है।

साथ ही दोनों पीड़ित महिलाओं को एक स्थानीय पुलिस चौकी में तोड़फोड़ में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
शनिवार देर शाम तक सभी गिरफ्तारियां कर ली गईं।
मालदा जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव के अनुसार, बामनगोला पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा, दो आदिवासियों के कथित उत्पीड़न के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों के अलावा, पुलिस को इस मामले में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी मिली है। पुलिस उनका भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही, हम स्थानीय पुलिस चौकी में तोड़फोड़ के पीछे दो आदिवासी महिलाओं की संलिप्तता की भी जांच कर रहे हैं।
दो आदिवासी महिलाओं के कथित उत्पीड़न के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में मिनाती टुडू, बसंती मार्डी, रेवती बर्मन नाम की तीन महिलाएं और मनोरंजन मंडल और बेजॉय मंडल नाम के दो पुरुष शामिल हैं।
मालदा जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा, वायरल हुए वीडियो क्लिप से दो और लोगों की पहचान की गई है। हम उनका पता लगा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के बाद उनकी पहचान भी उजागर की जाएगी।
उनके अनुसार, गिरफ्तार किए गए पांच लोगों ने पुलिस को बताया है कि दो आदिवासी महिलाओं को बैग से पैसे चुराते समय पकड़ा गया था। यादव ने कहा, इसके बाद इन दोनों महिलाओं की पिटाई की गई और इस दौरान उनके कपड़े फट गए। मौके पर मौजूद दो नागरिक स्वयंसेवकों ने दोनों महिलाओं को बचाया और उन्हें स्थानीय पुलिस चौकी ले आए। लेकिन न तो दोनों पीड़ित और न ही उनके रिश्तेदार इस मामले में कोई पुलिस शिकायत दर्ज करने के लिए सहमत हुए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages