लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर नाका इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह द्वारा डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तीन डग्गामार वाहनों को पकड़ने के बाद उन्हें सीज कर दिया गया।
साथ ही कई बाइकों को भी चालान किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शहर के अंदर डग्गामार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बाद भी संचालित हो रहे है। खासकर चारबाग क्षेत्र में। जिसके चलते जाम की समस्या खड़ी हो जा रही है। इसी के तहत आज नाका थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर तीन डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
No comments:
Post a Comment