लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म काम मामला सामने आने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाक्षेत्र में काशीराम कालोनी की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले 48 वर्षीय अरुण कुमार जोशी द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसकी जानकारी परिजनों को मिलते ही हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दुष्कर्म आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म आरोपी पेश से पेंटर का काम करता है। पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी से पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया। वहीं पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
No comments:
Post a Comment