<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 8, 2023

राहुल गांधी ने सोनीपत में की धान की रोपाई

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार की सुबह दिल्ली से शिमला जाते समय सोनीपत में रूके और करीब दो घंटे तक ट्रैक्टर चलाकर खेत तैयार किया। राहुल ने किसानों तथा खेतीहर मजदूरों से बातचीत करके धान की पैदा होने वाली किस्मों के बारे में भी जानकारी ली। यह दूसरा मौका है जब राहुल गांधी दिल्ली जाते समय हरियाणा में रूके हैं। इससे पहले वह करनाल से एक ट्रक में सवार होकर कुरूक्षेत्र व अंबाला होते हुए शिमला गए थे।
राहुल गांधी शनिवार को अल सुबह दिल्ली से सड़क के रास्ते शिमला के लिए रवाना हुए। इसी दौरान सुबह पांच बजे सोनीपत पुलिस ने उन्हें सिंघु बार्डर से रिसीव किया। इसके बाद तय कार्यक्रम अनुसार राहुल गांधी सोनीपत से गोहाना पहुंचे।

गोहाना जाते समय ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार करते हुए राहुल गांधी बरोदा विधानसभा क्षेत्र के गांव मदीना में पहुंचे। राहुल गांधी का काफिला जिस खेत में रूका वह संजय नामक किसान का खेत था। यहां उन्होंने खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ मुलाकात की। राहुल गांधी के इस दौरे के बारे में जिला प्रशासन तथा स्थानीय नेताओं को कोई सूचना नहीं थी।
मदीना पहुंचते ही राहुल गांधी ने खेतों में जाकर किसानों से धान की किस्मों, इस क्षेत्र में होने वाली पैदावार तथा प्रति एकड़ झाड़ तथा पानी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद राहुल गांधी ने खुद ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभाला और करीब दो घंटे तक खेतों में ट्रैक्टर चलाकर खेत तैयार किया।
राहुल गांधी के गांव मदीना में आगमन को लेकर जैसे ही पुलिस को पता चला तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बरोदा विधानसभा से कांग्रेस विधायक इंदुराज को भी राहुल गांधी के दौरे की कोई खबर नहीं थी। जिसके चलते वह काफी देरी से मदीना पहुंचे लेकिन खेतों से बाहर खड़े होकर राहुल गांधी का इंतजार करते रहे और राहुल गांधी किसानों के साथ काम करने में जुटे रहे।
हरियाणा पुलिस के सीआईडी विंग के अनुसार राहुल गांधी का पहले दिल्ली से वाया पानीपत होते हुए शिमला जाने का कार्यक्रम था लेकिन आज सुबह इसमें बदलाव करके वाया सोनीपत गोहाना किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages