<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 23, 2023

व्यापारियों की मूल समस्याओं को लेकर की अहम बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जी.एस.टी विभाग की नोटिस एवं अग्निशमन एन.जी.टी विभाग द्वारा होटल व विवाहघर के व्यापारियों का उत्पीड़न सहित अनेक समस्याओं पर व्यापारियों में आक्रोश।


सो जयंती वर्ष पर व्यापारी रथ यात्रा 22 नवंबर से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रातः 10 बजे द ग्लोबल होटल निराला नगर लखनऊ में हुई। जिसमें प्रदेश के 65 जिलों से लगभग 400 से अधिक व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री डॉ दिलीप सेठ, राजेंद्र गुप्ता ने व्यापारी मसीहा स्व. श्याम बिहारी मिश्रा व लाला विशंभर दयाल अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर दिलीप सेठ ने किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापारी स्वर्ण रथ यात्रा फरवरी माह में सहारनपुर से चालू की गई थी जिसे पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले में भ्रमण करना था लेकिन निकाय चुनाव अधिसूचना लागू होने के कारण इस यात्रा को वाराणसी से स्थगित कर दिया गया था जो पुनः 22 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही है। जिसका कार्यक्रम आपको शीघ्र भेजा जाएगा उन्होंने संगठन को तहसील स्तर तक गठित करने का आवाहन किया।

चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने व्यापारियों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि जुलाई 2017 में जीएसटी लागू किया गया था तब सरकार ने कहा था कि 6 माह ट्रायलबेस रहेगा लेकिन अब धारा 61 अंतर्गत व्यापारियों को नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा है उन्होंने ईडी की दखलदाजी तय किए जाने की योजना पर आपत्ति जाहिर दर्ज कराई। श्री जैन ने अग्निशमन विभाग एवं एन.जी.टी विभाग ने होटल एवं विवाह घर के व्यापारियों पर ऑनलाइन फीडिंग की व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि इसकी आड़ में होटल एवं विवाहघर एवं बिल्डर व्यवसायियों का आर्थिक दोहन शोषण हो रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलाकांत पांडे ने कहा कि खाद्य व्यापारियों को पहले 5 वर्ष के लाइसेंस जारी होते थे व्यापारियों की मांग थी कि इसे आजीवन कर दिया जाए। लेकिन सरकार ने इसे एक वर्ष निर्धारित कर व्यापारियों की परेशानी को बढ़ा दी है। युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने कहा कि शहरों में प्राधिकरण की सीलिंग कार्यवाही, बिजली व जलकल, नगर निगम विभागों द्वारा भेजी जा रही नोटिस से व्यापारियों में हड़कंप मचा है बैठक में वक्ताओं ने बढ़ते ऑनलाइन कारोबार,1976 साहूकारी अधिनियम की समाप्त करने जैसे मुद्दे पर व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त की। बैठक में निर्णय लिया गया कि समस्याओं से संबंधित अलग-अलग ज्ञापन तैयार कर प्रदेश एवं केंद्र सरकार से संबंधित मंत्री गणों के समक्ष रख कर इन समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, महामंत्री डॉ दिलीप सेठ, राजेन्द्र गुप्ता सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप  मल्ल (देवरिया)  युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेन सोनी महामंत्री योगेंद्र सिंह, अशोक कंसल (मुजफ्फरनगर) राजेंद्र शुक्ला (कानपुर) संयुक्त महामंत्री चारु चंद्र खरे (बांदा)  टीकमचंद सेठिया ( कानपुर)  जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ (शाहजहांपुर) नगर अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर अग्रवाल गोपाल अग्रवाल, महिला अध्यक्ष ममता जिंदल, युवा अध्यक्ष रमन मिश्रा प्रश्न विवेक अग्रवाल संजय जायसवाल अभय उपाध्याय श्याम मिश्रा विनोद अग्रवाल धर्मपाल अग्रवाल हरिशंकर मिश्रा सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारियों ने सरस्वती शिशु मंदिर निराला नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया जिसमें प्रमुख रुप से व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सदस्य देवेश रस्तोगी, व्यापारी नेता अभिषेक खरे उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages