<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 7, 2023

नगर पालिका के कर संग्राहक विनोद को सेवानिवृत्ति पर दिया भावभीनी विदाई

बस्ती। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के कर संग्राहक विनोद अग्रहरि को सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। अध्यक्ष नेहा वर्मा, प्रतिनिधि अंकुर वर्मा,  अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी, कर निर्धारण अधिकारी डा. उदयभान आदि ने विनोद अग्रहरि को अंगवस्त्र, धार्मिक पुस्तक भेंट किया।


नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक सामान्य प्रक्रिया है। निश्चित रूप से अब विनोद अग्रहरि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपना सृजनात्मक योगदान देंगे। प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि पूरा प्रयास किया जायेगा कि जिस भी अधिकारी, कर्मचारी की सेवानिवृत्ति हो उनके समस्त देयकोें का भुगतान करा दिया जाय जिससे उन्हें दौड़ना न पडे। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि विनोद अग्रहरि ने अपने दायित्वों का निष्ठा से पालन किया नगर पालिका को उनकी कमी खलेगी। कर निर्धारण अधिकारी डा. उदयभान ने कहा कि विनोद निष्ठावान कर्मचारी थे, वे सदैव अपने दायित्वों के प्रति सजग रहे।

नगर पालिका परिषद के कर संग्राहक विनोद अग्रहरि को सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई देेने वालोें में सभासद गौतम यादव, रमेश गुप्ता, उमेश प्रजापति, पंकज चौधरी, राम सनेही यादव, अभिजीत सिंह, मो. आमिर के साथ ही नगरपालिका के वेद प्रकाश पाण्डेय, गणेश सिंह, अश्विनी श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, शुभम यादव, अमित शुक्ल, अभिषेक प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक पूजा गुप्ता, आशुतोष सिंह, रोहित पाण्डेय, कर संग्राहक प्रफुल्ल भट्ट, मो. हनीफ, यशवन्त, नितान्त कश्यप, जितेन्द्र सोनकर के साथ ही विकास वर्मा, दुर्गेश त्रिपाठी, आदर्श पाठक, विक्रम चौहान, आशीष श्रीवास्तव के साथ ही अनेक नगर पालिका कर्मचारी  उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages