<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 4, 2023

निर्माण कार्यों को लेकर मेयर ने पार्षदों की ली समीक्षा बैठक


ऋषिकेश। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने सभी पार्षदों द्वारा कराए गये निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निगम के तमाम चालीस वार्डाे के पार्षदों को अपने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए बीस बीस लाख रूपये देने की घोषणा की। नगर निगम के स्वर्ण जंयती सभागार में निगम पार्षदों की समीक्षा बैठक में पार्षदों द्वारा आपने अपने वार्डाे में किए गये नाली, खंडजें एवं सड़क निर्माण की जानकारी दी गई।पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार की भी पार्षदों ने जानकारी दी। इस दौरान अधिकांश पार्षदों ने श्री गंगा सभा द्वारा की जा रही गंगा आरती के आय व्यय एवं सफाई व अन्य कार्यों के लिए निंयत्रण समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। पार्षदों को सम्बंधित करते हुए महापौर ने कहा कि विकास एक सततं प्रक्रिया है। शेष बचे कार्यकल में अधूरे निर्माण कार्यों को पूर्ण कराना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नगर पालिका से निगम में अपडेट होने के बाद सीमित संसाधनों में इन करीब साढ़े चार वर्षों में उपलब्धियों के नाम अनेकों योजनाओं को धरातल पर उतारा गया। शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था हो या चौक चौराहे सबका कायाकल्प किया गया।महापुरुषों की स्मृति में बेहद खूबसूरत चौरहों का निर्माण हुआ। सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए हर मुमकिन कोशिश की गई, जिसके सार्थक परिणाम भी देखने को मिले। स्वच्छ भारत अभियान के तहत अनेकों हाईटेक शौचालयों का निमार्ण कराकर जनता को राहत पहुंचाई गई। अब तमाम वार्डाे में जाकर समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल, लेखाधिकारी यतिन शाह, सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत, अधिशासी अभियंता दिनेश प्रसाद उनियाल,मनीष शर्मा, विपिन पंत, विजय बडोनी, मनीष मनवाल, अनीता रैना, शिव कुमार गोतम, गुरविंदर सिंह, प्रियंका यादव, सोनू प्रभाकर, जयेश राणा, विजेंदर मोगा, चेतन चौहान, राधा रमोला, भगवान पंवार, देवेंद्र प्रजापति, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, जगत नेगी, अजीत गोल्डी, लव कांबोज, रूपा देवी, राकेश सिंह मिया, रीना शर्मा, उमा राणा, पुष्पा मिस्रा, शकुंतला शर्मा, लक्ष्मी शर्मा आदि मोजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages