बस्ती। मत्स्य विभाग द्वारा दिनांक 30.05.2023 से समस्त विभागीय योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 हेतु आवेदन प्राप्त करना प्रारम्भ किया गया था। जिसकी अन्तिम तिथि संशोधित होकर 15 जुलाई 2023 हो गयी है। उक्त जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण संदीप वर्मा ने दी है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत नये तालाबों का निर्माण प्रथम वर्ष निवेश सहित (मीठे जल), वायोफलाक तालाब निर्माण निवेश सहित, वृहद आर0ए0एस0, लघु आर0एस0, बैकयार्ड आर0ए0एस0 मोटर साईकिल विद आइस बाक्स, साईकिल विद आइस बाक्स, थ्री व्हीलर विद आइस बाक्स, कियोस्क, जिन्दा मछली विक्रय केन्द्र इत्यादि, मछुआ कल्याण कोष, निषादराज नाव अनुदान योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य), मुख्य मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पट्टे पर आवंटित ऐसे तालाबों पर जिनकी अवधि 5 वर्ष अवशेष हो तथा मनरेगा योजना अथवा स्वयं के साधन से तालाब का सुधार कराया गया हो) को प्रति हे0 4.00 लाख का प्रथम वर्ष निवेश मद जिसमें 40 प्रतिशत अनुदान की सुविधा प्रदान की जायेगी, शेष 60 प्रतिशत लाभार्थी द्वारा स्वयं वहन किया जायेगा। उक्त योजनाओं में लाभ पाने हेतु पात्र व्यक्तियों को आन लाइन आवेदन विभागीय पोर्टल http//fisheries.up.gov.in पर करना अनिवार्य है। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बस्ती विकास भवन तृतीय तल पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment