बस्ती। गुरूवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य वी. एन. सिंह को उनके 24 वीं पुण्यतिथि पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेशनर्स एसोसिएशन द्वारा याद किया गया। प्रेस क्लब सभागार में वी. एन. सिंह के योगदान पर चर्चा के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री को सम्बोधित 23 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौपा गया।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने वीएन सिंह को याद करते हुये कहा कि वे आखिरी सांस तक कर्मचारी हितों के लिये संघर्ष करते रहे। विधान परिषद सदस्य के रूप में उन्होने सदन में कर्मचारियों, शिक्षकों की आवाज को बुलन्द किया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
वी. एन. सिंह को उनके 24 वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुये ए.एन. सिंह, श्रीनाथ मिश्र, रामनाथ, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, छोटेलाल यादव, राधेश्याम त्रिपाठी आदि ने कहा कि कर्मचारियों को आज जो सुविधायंें मिल रही है उसका श्रेय वीएन सिंह को है। उन्होने कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलाने के लिये अनेंको संघर्ष किया, जुल्म सहा, जेल काटा किन्तु लक्ष्य से विचलित नहीं हुये। ऐसे समर्पित नेता की कमी सदैव खलेगी।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, एक माह के भीतर चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान, सरकारी बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट, पेंशनर्स के समस्या समाधान हेतु जिलाधिकारी स्तर पर प्रति माह समीक्षा बैठक किया जाना, कैशलेश चिकित्सा में ओ.पी.डी. को शामिल किये जाने, वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में छूट बहाल किये जाने, 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर क्रमशः 5, 10, 15 प्रतिशत पेंशन में बढोत्तरी किये जाने आदि की मांग शामिल है।
प्रेस क्लब सभागार में वी.एन. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने और ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से गोपाल त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद त्रिपाठी, मुनीश चन्द्र श्रीवास्तव, राधेश्याम तिवारी, गणेशदत्त शुक्ल, ओम प्रकाश पाण्डेय, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, गिरजेश चन्द यादव, राजदेव यादव, अंगिरा प्रसाद, प्रेम प्रकाश मिश्र, एस.पी. विश्वकर्मा, अर्जुन प्रसाद तिवारी, डा. नरेन्द्र उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, बुधिसागर पाण्डेय, रामदया यादव, दीनानाथ दूबे, केशव प्रसाद दूबे, धर्म प्रकाश उपाध्याय, रमाकान्त मिश्र, राम जियावन पाण्डेय, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, एस.के. नन्दन, त्रिभुवन विश्वकर्मा, विशुनचन्द श्रीवास्तव, रत्नेश कुमार मिश्र, प्रेम प्रकाश लाल, रामचेत सिंह, राजेश्वरी प्रसाद उपाध्याय के साथ ही विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर सेवानिवृत्त लेखपाल राजेन्द्र प्रसाद पाडेय को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
No comments:
Post a Comment