बस्ती। बुधवार को पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला संयोजक अनिल कुमार पाठक के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कलेक्टेªट परिसर तक पुरानी पेंशन अधिकार पद यात्रा निकाली गयी। इसके बाद एक सूत्रीय मांग के समर्थन में प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने के बाद जिला संयोजक अनिल कुमार पाठक ने कहा कि लम्बे अरसे से शिक्षक, कर्मचारी पुरानी पेंशन नीति बहाल किये जाने की मांग कर रहे हैं किन्तु सरकार चुप्पी साधे हुये हैै। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन जारी रहेगा।
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की बैठक में मुख्य रूप से मनसाराम, बलराम कन्नौजिया, वृजेश कुमार श्रीवास्तव, पिताम्बर चौधरी, रामचरन, विश्वनाथ, अवधेश कुमार, अक्षांशु सक्सेना, अशोक पाण्डेय, अविनाश दूबे, कविन्द्र चौधरी, चन्द्र प्रताप पाल, राकेश मिश्र, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, अशोक चौधरी, परमात्मा प्रसाद, राम सहाय यादव, राघव प्रसाद, सन्तोष पाण्डेय, हनुमान प्रसाद, दुर्गेश यादव, अतुल कुमार पाण्डेय, सुरेश गौड़, शिव प्रकाश सिंह, अश्विनी सिंह, बंशराज गुप्ता, कृष्णनाथ, उमाशंकर पाण्डेय, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, सुग्रीव भारती, मो. सलीम, जयश्री, भरतराम, वंदना देवी, ऊषा कुशवाहा, सरोजदेवी, उर्मिला देवी, संगीता मौर्य, रत्नावती देवी, दीनानाथ, राघव प्रसाद, विजयभान, सोमईराम आजाद, अनिल कुमार, संगीता मौर्या, गुलाम, शीला देवी, भगवतलाल, चन्द्रिका प्रसाद, भोलेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, अभिषेक, कलाम, शिव प्रसाद, मोहर अली, मुंशीराम, गंगाराम, पवन कुमार, जय प्रकाश, अशोक कुमार, राजकुमार के साथ ही मोर्चा से सम्बद्ध विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
No comments:
Post a Comment