संत कबीर नगर। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का आयोजन 25 मई से 03 जून 2023 तक प्रदेश के जनपद लखनऊ/वाराणसी/गोरखपुर गौतमबुद्धनगर (नोएडा) एवं दिल्ली में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के मशाल रैली प्रचार वाहन का आगमन 19 मई को रात्रि 09:30 बजे जनपद में होगा। जनपद बलिया से 19 मई को सायं 4:30 बजे से चलकर जनपद संत कबीर नगर में रात्रि 09:30 बजे पहुॅचेगी। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही उप क्रीडाधिकारी और उनकी टीम द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। 20 मई को प्रातः 06 बजे स्टेडियम के बहुद्देशीय हाल में पुनः इनका स्वागत एवं सास्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा उसके पश्चात् मशाल रैली का आयोजन मां श्री कांशीराम जी स्पोर्टस स्टेडियम संतकबीर नगर से मँहदावल बाईपास तक जायेगी जिसमें खिलाड़ी बेसिक/माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्रायें, नेहरू युवा के छात्र छात्रायें, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय दल के युवक/महिला मंगल दल/स्वयं सेवकों तथा एन०सी०सी०, स्काउट के बच्चे अपने बैण्ड के साथ शामिल होगें। उसके बाद मशाल रैली प्रचार वाहन जनपद बस्ती के लिये प्रस्थान करेगी।
No comments:
Post a Comment